Header Ads Widget

मुसलमान खजूर क्यों खाते है वजह जानकर हैरान हो जाओगे - Ramzan Mubarak - Sunni Muslim

 मुसलमान खजूर क्यों खाते है इसकी वजह बहुत शानदार है 


Ramzan Mubarak


रमज़ान का महीना शुरू हो चुका है मुसलमान रोज़े का एहतेमाम कर रहे है बाज़ार रमज़ान के सामानों से सज चुका है जैसा की आप जानते ही हो की मुसलमान सुबह भोर में उठ करके सहरी खाते है और सूरज ढलने के बाद रोज़ा खोलते है | इस दौरान खजूर को करीब सभी मुस्लिम घरो में इस्तेमाल किया जाता है खजूर के सुन्नत होने के साथ साथ इसे खाने के एक नहीं बल्कि बहुत से फायदे है | आइये आपको बताते है 

1. खजूर में काफी ज्यादा विटामिन होते है

खजूर विटामिन से भरा हुआ फल है | 100 ग्राम खजूर में करीब 270 कैलोरीज़ होती है जो तकरीबन 3 रोटी के बराबर ताक़त देती है | खजूर खा करके रोजा खोलना सुन्नत है और आप ये भी जान लो की खजूर से रोज़ा खोलने का एक फायदा ये भी है की खजूर जिस्म को तेज़ी से एनर्जी देने का काम करती है 

2. खजूर में फाइबर की मिकदार 

खजूर एक ऐसा फल जिसमे फाइबर काफी ज्यादा मिकदार में पाए जाते है जो पेट को दुरुस्त रखने में काम करता है अक्सर लोगो को कब्ज़ की दिक्कत हो जाती है ऐसे हालात में खजूर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है क्योकि करीब 100 ग्राम खजूर में 7 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो कब्ज़ को दूर करने में मदद करता है |

3. कई किस्म की बीमारियों में खजूर असरदार 

आप ये जान लो की खजूर में कई किस्म के Antioxidants Properties पायी जाती है जो जिस्म के अन्दर मौजूद तरह तरह की बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है खजूर में Flavonoids ,  Arotenoids और Phenolic Acid नाम की Antioxidants Properties मिलती है जो आँखों की बीमारी , शुगर और कुछ तरह के कैन्सर्स से बचाव में काफी मदद करती है | हां लेकिन एक चीज़ याद रहे हाई शुगर पेशेंट ज़्यादा खजूर न खाएं क्योकि ये मीठी होने की वजह से आपका शुगर लेवल बढ़ा सकती है 


ये भी पढ़े :

  1. रमज़ान के महीने में लोगो की कुछ गलतफहमियां और उसके जवाब
  2. रमज़ान के रोज़े रखो लेकिन ये 4 बातें जान लो
  3. रमज़ान का बेहतरीन ऑफर - 1 के बदले 70
  4. रोज़े रखने के 5 बड़े फायदे हिन्दू मुस्लिम सभी के लिए 


4. खजूर हड्डियों के लिए भी फायदेमंद 

खजूर में कई तरह के मिनरल्स जैसे पोटाशियम , कैल्शियम और मैगनीशियम पाए जाते है जो हड्डियों के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद होते है अब तक कई रिसर्च में ये देखा जा चुका है की खजूर Osteoporosis जैसी दिक्कत होने से रोक देती है |

5. लेबरपेन में भी खजूर फायदेमंद 

खजूर उन औरतों के लिए बहुत फायदेमंद होती है जो हमल से ( Pregnant ) होती है उनका खजूर खाना बच्चे के पैदाइश के टाइम उनके दर्द को कम कर देता है | बच्चे के पैदाइश होने के एक हफ्ते पहले खजूर खाने से डिलेवरी में काफी ज्यादा आराम मिलता है | इस दावे को लेकर एक रिसर्च करी गयी थी जिसमे औरतों के दो ग्रुप को खजूर खाने के लिए दिया गया जिसके बाद रिसर्च का रिजल्ट ये आया की जिन औरतों को खजूर दिया गया था उनकी डिलेवरी खजूर न खाने वाली औरतो के मुकाबले काफी बेहतर हुई थी | 

अब तक की रिसर्च से ये कई बार साबित हो चूका है की इस्लाम में इस्तेमाल की जाने वाली चीज़े और करी जाने वाली प्रैक्टिस हर ऐतबार ने इंसानियत के लिए इंसानों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है | नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत पे अमल करना मतलब आज के वक्त बहुत सी बीमारियों से खुद को महफूज़ रखना है | नमाज़ से बेहतर कोई योग नहीं और रोज़ा से बेहतर कोई डाइट प्लान नहीं लिहाज़ा मुसलमानों तुमको फख्र करना चाहिए की आज दुनिया जिन चीजों के लिए जद्दो जहद कर रही है इस्लाम ने 1400 पहले ही वो तुमपे फ़र्ज़ कर दिया है |


इसी तरह और भी मालूमात के लिए हमारी website - sunnimuslim.in पर visit करते रहें | और अगर आप हालात के मद्देनज़र बेहतरीन विडियो देखना चाहते है तो हमारे YouTube Channel को ज़रूर Subscribe कर लें  |


Video By : Maulana Fayyaz Misbahi Allahabadi


इसे ज़रूर पढ़े :

और भी पढ़े : 



Post a Comment

0 Comments