Header Ads Widget

11 Amazing fact about Prophet Mohammad ﷺ - sunni muslim

नबीये अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के ताल्लुक से कुछ हैरतंगेज़ मालूमात जो शायद आपको न पता हो |

                                      

सवाल - 1  : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत हज़रत आदम अलैहिस्सलाम से कितने साल बाद हुई ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत हज़रत आदम अलैहिस्सलाम से छः हज़ार सात सौ पचास ( 6750 ) साल बाद हुई |   ( तफसीर नईमी  - 4/416 )

सवाल - 2  : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत और हज़रत नूह अलैहिस्सलाम  के बीच कितना फासला है ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत और हज़रत नूह अलैहिस्सलाम के बीच चार हज़ार चार सौ नब्बे ( 4490 ) साल का फासला है |

सवाल - 3  : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम  हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के  कितने साल बाद दुनिया में तशरीफ़ लाये  ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम  के तीन हज़ार सत्तर
( 3070 ) साल बाद दुनिया में तशरीफ़ लाये | 

सवाल - 4  : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम से कितने साल बाद हुई ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम से दो हज़ार तीन सौ
( 2300 ) साल बाद हुई | 

सवाल - 5 : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत और हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम  के बीच कितना फासला है ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत और हज़रत दाऊद  अलैहिस्सलाम के बीच एक हज़ार आठ सौ  ( 1800 ) साल का फासला है | 

सवाल - 6  : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत और हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम के बीच का जमाना कितने साल का है ?
जवाब :  इस सिलसिले में आइम्मा तफसीर और मोअर्रखीन के कई कौल हैं |
  1.  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत और हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम के दरम्यान पाँच सौ पचास साल का ज़माना है |  ( खज़ाइनुल इरफ़ान -  20/8 )
  2. तफसीर जलालैन में इसकी मुद्दत पाँच सौ उनहत्तर साल है |  ( जलालैन - 97 )
  3. हज़रत क़तादा रज़िअल्लाहु अन्हु कहते है पाँच सौ साठ साल |
  4. अबू उस्मान हिंदी के मुताबिक़ 600 साल | ( हाशिया - 41  )
  5. पाँच सौ चालीस |
  6. चार सौ से कुछ ऊपर |
  7. छः सौ बीस साल | ( इब्ने कसीर - 6/7  )
सवाल - 7  : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दादा , दादी , नाना , नानी के नाम क्या है ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 
  • दादा मोहतरम का नाम - हज़रत अब्दुल मुत्तलिब था |
  • दादी साहिबा का नाम - फातिमा बिन उमरू था |
  • नाना जान का नाम - वहब बिन अब्दे मुनाफ था | 
  • नानी मोहतरमा का नाम - बर्रा बिन्त अब्दुल उज्ज़ा था |
सवाल - 8  : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत किस मकान में हुई ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत जिस मकान में हुई वो मक्का शरीफ में दार मोहम्मद बिन युसूफ के नाम से मशहूर है | 

सवाल - 9 : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत मक्का शरीफ के किस मोहल्ले में हुई ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत जिस मोहल्ले में हुई उसे अज़क़ाक़ुल मोअल्लाद कहते हैं | 

सवाल - 10  : हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत में क्या खुसुसियात है ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम शिकमे मादर में खतना शुदा , ग़ैर आलूदा , पाक और नाफ बरीदा पैदा हुए | 

सवाल - 11 :  हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की दाया का नाम क्या था ?
जवाब :  हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की दाया हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़िअल्लाहु अन्हु की वालिदा मोहतरमा है | उनका नाम शिफा था | 


इसी तरह और भी मालूमात के लिए हमारी website - sunnimuslim.in पर visit करते रहें | और अगर आप हालात के मद्देनज़र बेहतरीन विडियो देखना चाहते है तो हमारे YouTube Channel को ज़रूर Subscribe कर लें 


वसीम रिज़वी के इस ऐतराज़ का भी जवाब पढ़े : 

  1. इस्लाम सिर्फ 1400 साल में दुनिया का दूसरा मज़हब कैसे बन गया ?

और भी पढ़े : 


Post a Comment

0 Comments