Header Ads Widget

इस्लाम को खत्म करना है तो मुस्लिमो को नुक्सान पहुचाना होगा ? - Sunni Muslim

 आज पूरी दुनिया इस्लाम के मुखालिफ है | और सबका एक ही मंसूबा है की इस्लाम को खत्म करो | लेकिन क्या ये मुमकिन है ?




 पहले कुछ फैक्ट जान लेते है | 2020 में हुई एक स्टडी के मुताबिक 
  • पूरी दुनिया में मुस्लिम की तादाद 1.9 बिलियन है यानी दुनिया की कुल आबादी का  24.7 फीसदी आबादी  मुस्लिम है | जिसमे ज़्यादातर ( 87 - 90 ) फीसदी लगभग 1.7 बिलियन सुन्नी मुस्लिम और ( 10 - 13 ) फीसदी लगभग ( 180 - 230 ) मिलियन शिया है |
इससे एक चीज़ तो वाज़ेह हो गयी की बेक़सूर और कमज़ोर मुस्लिम को निशाना बना कर उन्हें मार कर , उनके जान , माल दूकान , मकान , को नुक्सान पहुचा कर इस्लाम का खात्मा नहीं किया जा सकता | और अगर कोई इसके बावजूद इस तरह की बाते करता है तो समझ लीजिये की उस इंसान के अक्ल पे अकाल पडा हुआ है |

अब अपने मौज़ू पर आते है 

आज पूरी दुनिया में इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ एक मोर्चा खोल दिया गया है | की बस मुसलमानों को तबाह किया जाए इन्हें बर्बाद किया जाए चाहे जिस ऐतबार से जान के ऐतबार से , माल के ऐतबार से , इज्ज़तो आबरू के ऐतबार से , और उनकी सोच ये है की हम मुसलमानों को नुक्सान पहुचा कर उन्हें तबाहो बर्बाद कर देंगे और ख़ास कर हिन्दुस्तान में मुसलमानों के खिलाफ जो प्रोपगंडा चलाया जा रहा है चाहे जिस ऐतबार से , जान के , माल के , इज्ज़तो आबरू के वो बहुत ही अफ़सोसनाक है | अब तो हर रोज़ ये देखा जाता है की कही मोब लिंचिंग होती है , कही किसी मस्जिद में आग लगाई जाती है , कही किसी मस्जिद की बेहुरमती की जाती है |

ये ये सोचते ही की हम रोजाना 2 , 4 , 10 मुसलमानों को मारकर पूरी दुनिया से या  हिन्दुस्तान से मुसलमानों का खात्मा कर देंगे  और इस्लाम का खात्मा कर देंगे | अगर ये सोच है तो ये जान लो की ये बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी है | तुम तो रोजाना 2 , 5 , 10 मुसलमानों को मारकर ये सोचते हो की हम इस्लाम का खात्मा कर देंगे | हम मुसलमानों को यहाँ से खत्म कर देंगे |

तुम तारीख  ( इतिहास ) उठा कर देखो |
एक वक्त गुज़रा है जब तातारी  कौम ( जिन्हें मंगोल भी कहा जाता है ) एक - एक दिन में 6 - 6 लाख मुसलमानों को मारा करती थी | 3 दिन में 18 लाख मुसलमानों का क़त्लेआम तातारियो ने किया था | और उनकी भी सोच सिर्फ यही थी की " हम मुसलमानों को दुनिया से खत्म कर देंगे मुसलमानों का नामो निशां मिटा देंगे "

  • बग़दाद शरीफ को जलाया गया था वहाँ भी यही ज़हनियत थी की हम दुनिया से इस्लाम को खत्म कर देगे |
  • स्पेन में क़त्लेआम किया गया था उनकी भी यही सोच थी की हम दुनिया से इस्लाम के चाहने वालो इस्लाम में अकीदत रखने वालो को खत्म कर देंगे |
  • और आज हिन्दुस्तान में भी मुस्लिमो पर हमले करने वाले , उनके जान , माल , मकान , इज्ज़तो आबरू , दूकान , मस्जिद और मदारिस  को नुक्सान पहुचाने वालो की यही सोच है की वो मुस्लिमो को हिन्दुस्तान से खत्म कर देंगे |
लेकिन आज सोचो और बताओ की  3 दिन में 18 लाख मुस्लिमो का क़त्ल करने वाले तातारियो का नाम ज़िंदा है या मुसलमानों का नाम जिंदा है ?
बग़दाद जलाने वालो का नाम ज़िंदा है या आज वहाँ पर इस्लाम का परचम शान से लहरा रहा है ?

और खुद हिन्दुस्तान के दुश्मनाने इस्लाम गौर करें की आजादी के बाद से अब तक उन्होंने हिन्दू मुस्लिम दंगे कराये हिन्दुस्तान में जगह जगह पर दंगे कराये सिर्फ 1 या 2 नहीं बल्कि सैकड़ो दंगे कराये और 1 या 2 नहीं बल्कि लाखो मुसलमानों का क़त्ले आम कराया | और इस दंगे का मकसद यही था दंगे करने वालो की सोच यही थी की इस्लाम हिन्दुस्तान से खत्म हो जाएगा | मगर दंगे करवाते हो , क़त्ल करवाते हो लाखो लाख मुसलमान मरवाते हो | उसके बाद भी जब जनगणना करते हो तो मुसलमानों की तादाद ज्यादा निकल जाती है |

अब फिर से गौर करो की जब आप इस दौर के गरीब ,कमज़ोर , बुज़दिल , मजबूर , मज़दूर , मुसलमानों को नहीं मिटा सकते हो | तो जो मज़हब हक़ है , अल्लाह का मज़हब है , उस इस्लाम को आप कैसे मिटा सकते हो ?

ऐ दुश्मनाने इस्लाम तुम क्या समझते हो ?
  • क्या तुम हथियार के दम पर , ज़ुल्म के दम पर , और बज़ाहिर ताक़त के दम पर इस्लाम खत्म कर दोगे ? 
  • कमज़ोर  मुसलमानों पर हमला करके मुसलमानों को खत्म कर दोगे ?
  • मस्जिदों पर हमला करके मस्जिदे खत्म कर दोगे ?
  • मदारिस पर ऊँगली उठा के मदरसे खत्म कर दोगे ?
ऐसा तुम कभी नहीं कर सकते ये तुम्हारी सबसे बड़ी ग़लतफहमी है | ये बात तुम ज़हन नशीं कर लो , अपने फितनापरस्त ज़हन में बैठा लो कि " कोई तंजीम , कोई भी तहरीक , कोई भी संगठन कभी भी ज़ुल्म की बुनियाद पर नहीं चल सकती आज है कल उसका खात्मा होना लाज़मी है | " और जहाँ तक रही बात इस्लाम की तो इंशाल्लाह तआला वो कल भी शादो आबाद था , आज भी शादो आबाद है और कल भी शादो आबाद रहेगा |
इस्लाम जिंदाबाद , इस्लाम पाइन्दाबाद 

निकाली सैकड़ो नहरे की पानी कुछ तो कम होगा 
मगर ये ऐसा दरिया है की तुग्यानी नहीं जाती



और भी पढ़े :

 

इस पैग़ाम को विडियो में सुनने के लिए निचे दिए गए विडियो को देखें या हमारे YOUTUBE CHANNEL पर जाएँ 




SUBSCRIBE Our YouTube Channel

Post a Comment

0 Comments